{"_id":"5b1843704f1c1b9f6e8b6a1a","slug":"15283167887-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहचट्टी में शराब ठेका खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहचट्टी में शराब ठेका खोलने का विरोध
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
यमकेश्वर के मोहनचट्टी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का बेमियादी धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलित ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में शराब ठेका संचालित नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी शराब का ठेका चेलूसैंण बिजनी के नाम से संचालित है। प्रशासन व शराब ठेकेदार इसे उक्त इलाकों में संचालित करने की बजाए मोहनचट्टी में बिना स्थानीय नागरिकों की सहमति के खोल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीते साल भी क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने का विरोध किया गया था। सिंदूड़ी के ग्रामप्रधान अरुण जुगलाण ने बताया कि बीते साल आबकारी विभाग की ओर से आंदोलित ग्रामीणों को लिखित तौर पर भरोसा दिलाया गया था कि अगले वर्ष क्षेत्र में शराब ठेका संचालित नहीं किया जाएगा, बावजूद इसके मनमानी की जा रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में सुंदरी देवी, उमा देवी, गणेशी देवी, ऊषा देवी, जोगियाणा के प्रधान रविंद्र सिंह, सिंदूड़ी के प्रधान अरुण जुगलाण, बलवंत सिंह, डबल सिंह, नरेंद्र सिंह, देव सिंह, जगमोहन सिंह, नेत्र सिंह, संजय सिंह, जयपाल सिंह, कोमल सिंह, भूपेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।