{"_id":"5b180ed54f1c1ba36e8b699a","slug":"152830332114-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर में विद्युत करेंट के झटके से लाइनमैन सड़क पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर में विद्युत करेंट के झटके से लाइनमैन सड़क पर गिरा
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। नगर क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ा ऊर्जा निगम का एक लाइनमैन करंट लगने बुरी तरह झुलस गया। झटका लगने से लाइनमैन सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया। निगम के अनुसार, उक्त कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के लिए शट डाउन नहीं लिया था। जांच की जा रही है कि वह ट्रांसफार्मर पर क्यों चढ़ा?
इन दिनों कीर्तिनगर क्षेत्र में बंच केबल का काम चल रहा है। इस दौरान कीर्तिनगर-डांग मोटर मार्ग पर स्थित एक ट्रांसफार्मर पर ऊर्जा निगम का लाइनमैन चंद्रमणी जुयाल भी चढ़ा हुआ था। तभी वह करंट लगने से सड़क में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोग उसे सीधे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। सिर में आई गंभीर चोट को देखते हुए मेडिकल कॉलेज से उसे रेफर कर दिया गया। ऊर्जा निगम के एसडीओ आरके नारायण नौटियाल ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर पर ताला लगा हुआ था। शिकायत आने पर शट डाउन लेकर काम किया जाता है। उक्त ट्रांसफार्मर पर काम करने के लिए शट डाउन नहीं लिया गया था। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों और स्टाफ के सहयोग से कर्मचारी को उपचार के लिए देहरादून भेजा गया है।