{"_id":"5b1571a84f1c1ba16e8b6343","slug":"15281320136-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के इंतजामों के बाद भी गोपेश्वर में नहीं मिल रही जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के इंतजामों के बाद भी गोपेश्वर में नहीं मिल रही जाम से निजात
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में तमाम इंतजाम के बाद भी लोगों को जाम के झाम से निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को नगर के पेट्रोल पंप और कोठियालसैंण में पूरे दिन जाम लगता रहा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पेट्रोल पंप पर जहां जगह की कमी के कारण यहां जाम लग रहा है वहीं अन्य स्थानों पर सड़क किनारे खड़े अनियंत्रित वाहन और संकरी सड़क से भी जाम की स्थिति बन रही है। अंकोला पुरोहित और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंप को अन्यत्र ले जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस है। साथ ही पार्किंग को लेकर भी कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से जाम की स्थिति बन रही है। इधर, थानाध्यक्ष कुंदन राम का कहना है कि नगर में सभी स्थानों पर सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। यातायात को सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।