{"_id":"5b1571984f1c1b9c6e8b63f1","slug":"152813199717-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष पूर्व लापता युवती पौड़ी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष पूर्व लापता युवती पौड़ी से बरामद
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर के समीप एक गांव से दो वर्ष पूर्व लापता युवती महिला थाना पुलिस को पौड़ी से मिली। उक्त युवती दो वर्ष पूर्व मां के साथ घर से लापता हो गई थी। युवती ने बताया कि उसने दिल्ली में शादी कर ली है। मां भी उसी के साथ दिल्ली में रह रही है।
7 नवंबर 2016 को एक व्यक्ति ने महिला थाने में अपनी पत्नी व बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को दी जानकारी में उक्त व्यक्ति ने बताया था कि उसकी पत्नी व बेटी घर से बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए। सोमवार को महिला थाना पुलिस को उक्त व्यक्ति की बेटी को पौड़ी से मिली। वह पौड़ी में बस का इंतजार कर रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली में शादी कर ली है। उसकी मां भी उसी के साथ रह रही है। महिला थाना एसओ नीरजा यादव ने बताया कि युवती को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। टीम में कांस्टेबल कृपाल सिंह, गजपाल, रेखा आदि शामिल थे।