{"_id":"5b1571954f1c1b694d8b4a5e","slug":"152813199411-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपोवन-करछी मोटर मार्ग पर यूटीलिटी वाहन दुर्घनाग्रस्त, चार सवार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपोवन-करछी मोटर मार्ग पर यूटीलिटी वाहन दुर्घनाग्रस्त, चार सवार गंभीर घायल
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ से करछी गांव जा रही एक यूटीलिटी तपोवन-करछी मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया, जिसमें से चार की स्थिति गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोमवार अपराह्न तीन बजे जोशीमठ से करछी गांव जा रही एक यूटीलिटी तपोवन-करछी मार्ग पर गैस गोदाम के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर आ गिरी। हादसे में कविता (24) पुत्री कुंवर सिंह, गौर सिंह (50) और एतवारी लाल (76) सभी करछी गांव निवासी और रीना देवी (35) पत्नी गोविंद सिंह, निवासी, तुगासी, जोशीमठ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक कुंवर सिंह व राकेश भारती निवासी तुगासी गांव, मोहनी देवी, रामी देवी, सुंदरी देवी, बबीता और रजनी चोटिल हो गईं। दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीण और जोशीमठ कोतवाली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। चारों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का जोशीमठ अस्पताल में उपचार चल रहा है।