{"_id":"5b1571934f1c1b264d8b4c29","slug":"15281319921-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय में गरजे नैल-खंसर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय में गरजे नैल-खंसर के ग्रामीण
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। गाजियाबाद-पत्थरकट्टा छह किमी मोटर मार्ग निर्माण सहित तीन सूत्री मांग के लिए ग्राम पंचायत नैल, गाजियाबाद, पत्थरकट्टा और देवपुरी के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और समस्याओं का निराकरण न होने पर पत्थरकट्टा में आमरण अनशन की चेतावनी दी।
गाजियाबाद-पत्थरकट्टा 6 किमी मार्ग निर्माण करने, जीआईसी नैल खंसर में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती करने और नैल खंसर में एएनएम सेंटर खोलने की मांग के लिए नैल-खंसर घाटी के ग्रामीण एकत्रित हुए। इसके बाद खंसर संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जीएमवीएन गेस्ट हाउस से लेकर तहसील कार्यालय तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से गाजियाबाद-पत्थरकट्टा मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक सड़क न बनने से ग्रामीणों को 5 से 6 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जीआईसी नैल खंसर में प्रधानाचार्य सहित एलटी और प्रवक्ताओं के गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि विषयों के पद रिक्त पड़े हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यहां एनएनएम सेंटर खोलने की मांग की गई थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणाें को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अन्यत्र जगह जाना पड़ रहा है। जीआईसी नैल के पीटीए अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर पत्थरकट्टा में आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस मौके पर खंसर संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिंह पुंडीर, कालीमाटी के प्रधान सुरेंद्र कुमार, नैल की हेमलता देवी, सारी के रघुवीर सिंह, अमर सिंह, गबर सिंह, मीरा देवी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी, हेमा देवी और कोसी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।