फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से चरमराई डाक सेवा

ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से चरमराई डाक सेवा

Mon, 04 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से चरमराई डाक सेवा

विज्ञापन
गोपेश्वर। सातवें वेतनमान का लाभ देने की एक सूत्री मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों का कार्यबहिष्कार ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित डाक सेवकों ने मुख्य डाकघर के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

डाक विभाग के चमोली मंडल से जुड़े चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के 356 ग्रामीण डाकघरों में काम ठप पड़ा है। सोमवार को सुबह 11 बजे सभी ग्रामीण डाक सेवक प्रधान डाकघर के सामने इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रांतीय सचिव जगदीश रावत ने कहा कि विभागीय डाक कर्मचारियों की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें विभागीय कर्मचारियों की भांति लाभ नहीं दिया जा रहा है। डाक सेवकों ने सातवें वेतन आयोग से संबंधित कमलेश चंद्र आयोग की सिफारिशें जल्द लागू करने की मांग उठाई। इस मौके पर परिमंडलीय सचिव शिव प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष राकेश सेमवाल, दरवान असवाल, प्रीतम सिंह, विनोद सिंह, योगंबर, भगवान सिंह, राजेंद्र और हरीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed