फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संस्कृति के प्रचार-प्रसार में संतों का महत्वपूर्ण योगदान : सीएम

संस्कृति के प्रचार-प्रसार में संतों का महत्वपूर्ण योगदान : सीएम

Mon, 04 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
संस्कृति के प्रचार-प्रसार में संतों का महत्वपूर्ण योगदान : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश/मुनिकीरेती।
परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के जन्मदिन पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में संतों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रयासों की सराहना की।
परमार्थ निकेतन गंगातट पर आयोजित श्रीराम कथा के दौरान रविवार को आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, परमार्थ निकेतन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज एवं आचार्य बालकृष्ण ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भारतीय के स्वर्णिम इतिहास, परंपरा और संस्कृति को विश्व मंच पर ले जाने में संतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परमार्थ निकेतन संस्कृति के साथ ही गंगा स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों से पौधे लगाने की अपील की। स्वामी चिदानंद ने कहा कि हमें एक-दूसरे को धर्म और जाति के आधार पर नहीं, बल्कि भारतीय की नजर से देखना चाहिए। उन्होंने हरियाली और खुशहाली के लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्वामी चिदानंद भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने नदी के तटों पर पौधरोपण का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, मौलाना महमूद मदनी, ड्राइकुंग कायबॉन चेटसंग, मानस कथावाचक मुरलीधर महाराज, ज्ञानी इकबाल सिंह, साध्वी भगवती सरस्वती, स्वामी वेदविद्यानंद सरस्वती, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


नौ को किया गंगा अवार्ड से सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, स्वामिनी आदित्यनंदा सरस्वती, वसंत भाई पटेल, रवि भटनागर, प्रवीण कुमार, किशोर मोहता और अशोक को गंगा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed