{"_id":"5b12d0a04f1c1b644d8b45a6","slug":"15279597172-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव महापुराण का भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव महापुराण का भव्य आयोजन
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। कड़ाकोट क्षेत्र के ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में जल कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन में 24 से अधिक गांवों के ग्रामीण शामिल हुए और जय-जय भोले के नारे लगाए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से विश्व की सुख समृद्धि की कामना की।
महा शिव पुराण कथा से पूर्व भक्तों ने ढोल-दमाऊं के साथ थापली ग्राम पंचायत स्थित राजराजेश्वरी मंदिर से तीन किमी दूर शिव मंदिर तक जल कलश निकाली। विधायक विनोद कंडारी ने यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि ढुंडेश्वर मंदिर को तीर्थाटन व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जल कलश यात्रा के शिव मंदिर पहुंचे पर यहां यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कथा वाचक डा. हेमानंद उनियाल ने महा शिव पुराण कथा का शुभारंभ किया। आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कथा आयोजन के लिए क्षेत्र के सभी गांवों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 12 जून को भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। कथा के पहले दिन उम्मेद सिंह मेहरा, दिग्विजय चौहान, दिगंबर उनियाल, गिरीश उनियाल, नरेंद्र कुंवर, चंद्रमोहन चौहान और बृजभूषण उनियाल आदि मौजूद थे।