{"_id":"5b12d0914f1c1bb0318b4c40","slug":"15279597037-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजमुला घाटी में तीन दिनों से संचार सेवा ठप, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजमुला घाटी में तीन दिनों से संचार सेवा ठप, ग्रामीण परेशान
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निजमुला क्षेत्र में तीन दिनों से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
क्षेत्र के घिंघरांण, कुजौं-मैकोट, डुंग्री, बौला, छिनका, बिरही, खैनुरी, गाड़ी, सैजी, व्यारा, गौणा सहित निजमुला घाटी के एक दर्जन से अधिक गांव मेें तीन दिनों से संचार सेवा ठप है। घाटी के अधिकतर युवा बाहरी क्षेत्रों में नौकरी करते हैं, लेकिन संचार सेवा ठप होने से उनकी कुशलक्षेम भी नहंी ले पा रहे हैं।
भगत सिंह, कलम सिंह, देवेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह व तारेंद्र सिंह का कहना है कि निजमुला घाटी में संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग बीएसएनएल के अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। बीएसएनएल के उप मंडलीय अभियंता बीआर जमोलिया ने बताया कि घिंघराण में ओएफसी लाइन के क्षतिग्रस्त होने से सेवा बाधित हो गई है। कर्मचारियों को लाइन सुधारीकरण के आदेश दिए गए हैं। शीघ्र सेवा को सुचारु कर लिया जाएगा।