{"_id":"5b12d0894f1c1ba66e8b5dc4","slug":"152795969414-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निजमुला घाटी के दुर्मी गांव में पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
वसुदेव सिंह (32) पुत्र अवतार सिंह निवासी दुर्मी गांव समीप के जंगल में घास लेने गया था। इसी दौरान आंधी से पहाड़ी से पेड़ टूटने से मलबा और पत्थर गिरने लगे। एक पत्थर वसुदेव की पीठ पर जा गिरा और वह बुरी तरह घायल हो गया। साथ गए लोगों ने घटना की सूचना गांव में दी और घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वसुदेव अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं। वसुदेव गांव में मजदूरी करता था। उप राजस्व निरीक्षक नीरज स्वरूप का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यदि मौत दैवी आपदा से हुई है, तो पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।