{"_id":"5b12d07d4f1c1b6c4d8b45c4","slug":"152795968220-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पार्किंग पास के पार्क वाहनों पर विवि प्रशासन हुआ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पार्किंग पास के पार्क वाहनों पर विवि प्रशासन हुआ सख्त
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में पार्किंग पास के बिना खड़े वाहनों पर विवि प्रशासन सख्त हो गया है। विवि के मुख्य नियंता ने सभी वाहन स्वामियों को जल्द पार्किंग पास प्राप्त कर वाहन निश्चित स्थान पर खड़ा करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही नियंता मंडल के सदस्यों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में आयोजित नियंता मंडल की बैठक में वाहनों के अनियंत्रित पार्किंग पर चर्चा की गई। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने कहा कि सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए बिड़ला परिसर के वाहनों की पार्किंग के लिए पास व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी कई चौपहिया वाहन बिना पास के अनियंत्रित खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों को सुरक्षा कार्यालय से पास प्राप्त कर निश्चित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए।