फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा छोडने की बात कहने वालों को पार्टी ने दिया जवाब

भाजपा छोडने की बात कहने वालों को पार्टी ने दिया जवाब

Sat, 02 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपा छोडने की बात कहने वालों को पार्टी ने दिया जवाब

विज्ञापन
श्रीनगर। सोशल मीडिया में भाजपा खिर्सू मंडल के कुछ सदस्यों की ओर से पार्टी छोड़ने के पत्र अपलोड करने के बाद संगठन को सामने आना पड़ा है। मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार, उक्त कार्यकर्ताओं को पूर्व में निष्कासित किया जा चुका है। ऐसे में उनका त्यागपत्र वायरल करना पार्टी को बदनाम करने की साजिश है।

सोशल मीडिया में किरकिरी होने के बाद भाजपा को फ्रंट फुट पर आना पड़ा। मामले में शनिवार को श्रीकोट में भाजपा खिर्सू मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस अवसर पर कहा गया कि विधानसभा चुनाव 2017 में कतिपय कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय रहने पर दायित्व से मुक्त कर दिया गया था। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें निष्कासित भी कर दिया गया। अब उक्त लोग जानबूझकर संगठन को नुकसान पहुंचाने के मकसद से पार्टी छोड़ने की बात सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला, कैलाश कपरुवाण, नितिन घिल्डियाल, अचला नंद ममगांई, उदय सिंह रावत, रमेश मंद्रवाल आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री सुनील कगड़ियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed