फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भगवान श्री राम के जन्म के साथ शुरू हुआ नंदाधाम नौटी में रामलीला मंचन

भगवान श्री राम के जन्म के साथ शुरू हुआ नंदाधाम नौटी में रामलीला मंचन

Sat, 02 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्री राम के जन्म के साथ शुरू हुआ नंदाधाम नौटी में रामलीला मंचन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के नंदाधाम नौटी में आयोजित रामलीला मंचन के पहले दिन श्रीराम के जन्मोत्सव को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
शनिवार रात को रामलीला मंचन में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण ने कठोर तप कर ब्रह्मदेव से वर मांगे। ब्रह्मदेव से वरदान मिलने के बाद लंकापति रावण ने नारद मुनी की सलाह पर कैलाश पर्वत उठाने का दुस्साहस किया। इस पर भगवान शिव क्रोधित हो गए और रावण को नर-वानरों के हाथों उसका वध होने का श्राप दिया। वहीं दूसरी ओर अयोध्या के राजा दशरथ महल मेें पुत्रेष्ठी यज्ञ करते हैं, जिसके फल स्वरूप राजा दशरथ के यहां श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होता है। श्रद्धालु भये प्रकट कृपाला दीन दयाला..., आज परम सुख पायो..., आदि भजनों से श्री राम के जन्मोत्सव की खुशी मनाते हैं और भव्य झांकी निकालकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते हैं। अरुण मैठाणी के संचालन में आयोजित रामलीला में ब्रह्मा का किरदार अखिलेश नौटियाल, रावण सुभाष रावत, दशरथ विमल नौटियाल और कुंभकर्ण का देवेंद्र ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed