{"_id":"5b12cf674f1c1bf26e8b5d1d","slug":"15279594041-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्नी पहुंची वाण, लाटू से मांगा आर्शीवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्नी पहुंची वाण, लाटू से मांगा आर्शीवाद
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार पिंडर घाटी के अंतिम ब्लाक देवाल पहुंचीं मुन्नी देवी ने वाण के लाटू मंदिर में पूजा कर लाटू देवता से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों का आभार जताया। मुन्नी देवी ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए लोगों से समन्वय स्थापित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने विधायक मुन्नी देवी का भव्य स्वागत किया और मिठाइयां बांटी।
मुन्नी देवी ने नंदकेशरी, हाटकल्याड़ी, उलंग्रा, कांडेइ, ल्वाणी, मुंदोली, लोहाजंग, कुलिंग, वांण सहित ब्लाक के कई गांव में पहुंचकर लोगों का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, गणेश शाह, बलबीर घुनियाल, मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, थराली के मंडल अध्यक्ष रणजीत नेगी, दर्शन दानू, केडी मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, कृष्णा बिष्ट, हीरा बुग्याली, नंदा देवी, नंदी कुनियाल, दीपा जोशी, मंजू परिहार आदि मौजूद थे।