{"_id":"5b11b2674f1c1b906e8b5ba9","slug":"152788644413-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से तपिश भरी गर्मी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से तपिश भरी गर्मी से मिली निजात
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को बदली मौसम की करवट के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 36 डिग्री पर जा पहुंचा। बारिश थमने के बाद ठंडी हवाएं चलती रही।
शुक्रवार को तपिश भरे दिन की शुरूआत हुई। दोपहर दो बजे बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। तीन बजे क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो गया जो चार बजे तक जारी रहा। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश रुक गई। शाम छह बजे फिर से आसमान में बादल छाने लगे। काले बादलों के छाने से शाम छह बजे ही अंधेरा हो गया। वाहनों को हैड लाइट बढ़ा कर आगे बढ़ना पड़ा। इसके बाद क्षेत्र में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया जो आठ बजे तक जारी रहा। चकराता में भी ठंडी हवाएं और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।