{"_id":"5b11b2654f1c1ba56e8b5c3d","slug":"15278864439150-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे ठप रही 150 गांव की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे ठप रही 150 गांव की बिजली आपूर्ति
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
मेंटीनेंस कार्य के चलते चकराता फीडर से जुड़े 150 से अधिक गांव में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ढकरानी पावर हाउस में चकराता फीडर के आइसोलेटर की मरम्मत कार्य के चलते सुबह सात बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया। जिससे चकराता छावनी, पुरोड़ी, मागटी, लांगापोखरी, ठाणा, टुंगरा, रिखाड़, निथला, क्वांसी, गोराघाटी, मंझगांव, समोग, मोहना, सुजऊ, सावरा, ओली, मैपावटा, रावना, बुरास्वा, पाटी, इंद्रोली, जाड़ी, कुराड़, खनाड़, सिचाड़, मिंडाल समेत 150 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली उपकरण शोपीस बने रहे। दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय निवासी सरदार सिंह राणा, परम सिंह, भाव सिंह, मोहर सिंह, चमन सिंह, राजकुमार मेहता, अनिल चांदना का कहना है कि अक्सर किसी न किसी कारण से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जिसका सीधा असर लोगों के व्यापार और रोजमर्रा की दिनचर्या पर पड़ता है। विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद करने से पूर्व लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं दी। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि अखबार के माध्यम से लोगों को मेंटीनेंस कार्य के संबंध में सूचित किया गया था।