फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पदोन्नति निरस्त करने पर बिफरे कर्मचारी

पदोन्नति निरस्त करने पर बिफरे कर्मचारी

Sat, 02 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पदोन्नति निरस्त करने पर बिफरे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में आउटसोर्स पर तैनात एक सफाई कर्मचारी की पदोन्नति निरस्त करने पर अन्य कर्मचारी बिफर गए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी व सफाई निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया और कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन भी किया। हालांकि, दोपहर बाद नगर पंचायत प्रशासन और कर्मचारियों के बीच वार्ता के बाद समझौता हो गया और हड़ताल वापस ले ली गई।
नगर पंचायत प्रशासन ने हाल में ही सफाई कर्मचारी राकेश कुमार को पदोन्नत कर गोशाला प्रभारी नियुक्त किया था। इसके साथ ही उन्हें मशीन ऑपरेटर का जिम्मा भी दिया गया था, मगर निकाय प्रशासन ने बीती 31 मई को राकेश की पदोन्नति को निरस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी शुक्रवार को अन्य कर्मचारियों को लगी, तो वह विरोध में उतर आए। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन के निर्णय का विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ लक्ष्मणझूला स्थित नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़ व सफाई निरीक्षक मनमोहन सेमवाल पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया। इस बाबत उन्होंने निकाय प्रशासक को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराने से अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई। प्रदर्शनकारियों में राकेश कुमार, प्रकाश, अनिल कुमार, रवि कुमार, समीर, विशाल, रजत, विनोद भारती, चमन देवी, कमला देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, सरोज देवी, विक्की सोदियाल, रवि, झुंडेलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हटी गंदगी, लोग हुए परेशान
नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नगर में शुक्रवार को सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सड़कों पर झाड़ू नहीं चलने से जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर पसरे नजर आए, जिससे सैलानियों व स्थानीय लोगों को गंदगी डंप होने से परेशान होना पड़ा।

कर्मचारियों के इन मुद्दों पर हुआ समझौते
- मनमोहन सेमवाल के स्थान पर सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के लिए अन्य व्यवस्था की जाएगी।
- नगर पंचायत में आउटसोर्स पर तैनात पर्यावरण मित्रों के संविदा पर रखे जाने के लिए एक माह के भीतर विभागाध्यक्ष से प्रशासनिक अनुमोदन लिया जाएगा।
- आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के तहत शासनादेश के अनुसार शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
- नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के लिए जल्द वर्दी की व्यवस्था की जाएगी।
(स्रोत: नगरपंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed