फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मां की डांट से गुस्साए किशोर ने फांस लगाकर दी अपनी जान

मां की डांट से गुस्साए किशोर ने फांस लगाकर दी अपनी जान

Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मां की डांट से गुस्साए किशोर ने फांस लगाकर दी अपनी जान

विज्ञापन
गोपेश्वर। दीदी के घर जाने से मना करने और मां की डांट से गुस्साए एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से गांव में मातम है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मंडल घाटी के क्यार्की गांव का दीपक कुमार (15) पुत्र ईश्वरी लाल सुबह से ही मां चंद्रावती से अपनी दीदी (संतोषी) के ससुराल कौब (नारायणबगड़) गांव जाने की जिद्द कर रहा था। मां ने मौसम खराब होने के कारण उसे जाने नहीं दिया। जब दीपक ने जाने की जिद्द की तो मां ने उसे डांटकर घर में ही रहने के लिए कहा। इससे दीपक को गुस्सा आ गया और उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान दीपक की बहन आरती (16) और छोटा भाई विजय (13) आंगन में खेल रहे थे। काफी देर तक तब दीपक कमरे से बाहर नहीं आया तब उसकी मां दरवाजा खोलने लगी लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। चंद्रावती ने कई बार दीपक को आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। किसी अनहोनी की आशंका पर चंद्रावती जोर-जोर से दीपक-दीपक चिल्लाने लगी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो दीपक छत के सहारे रस्सी से लटका हुआ था। ग्रामीणों ने उसे उतारा और जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपेश्वर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि दीपक के पिता ईश्वरी लाल होमगार्ड जवान हैं और इन दिनों बदरीनाथ धाम में तैनात हैं। देर शाम वह भी घर पहुंच गए। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed