फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुलदार ने बकरी और बछड़े को बनाया निवाला

गुलदार ने बकरी और बछड़े को बनाया निवाला

Thu, 31 May 2018 02:15 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
गुलदार ने बकरी और बछड़े को बनाया निवाला
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

इन दिनों मलेथा गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार ने हमला कर बछड़े और बकरी को मार गिराया। गुलदार से लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

मंगलवार की रात को गुलदार ने गांव निवासी दलुराम की गोशाला में घुस बछड़ा और बकरी को मार गिराया। बुधवार को दलुराम गोशाला पहुंचे तो बकरी और बछड़े को मरा देखकर उनके होश उड़ गए। कुछ दिन पूर्व भी गुलदार ने दलुराम की दो बकरियों को मार गिराया था। पीड़ित ने बताया कि गुलदार की दहशत से अन्य ग्रामीणों ने भी रात के समय घरों से निकलना बंद कर दिया है। गांव में ज्यादातर लोगों की आजीविका का साधन पशुपालन है। ऐसे में गुलदार के हमले से उनमें डर का माहौल बना हुआ है। उधर, डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि मामले में वन क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। कर्मचारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed