फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गीतानगर में एक माह से पेयजल किल्लत

गीतानगर में एक माह से पेयजल किल्लत

Wed, 30 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गीतानगर में एक माह से पेयजल किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

गीतानगर क्षेत्र में पिछले एक महीने से पेयजल किल्लत बनी हुई है। क्षेत्र के नागरिकों ने जल संस्थान से जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार जलापूर्ति बाधित चल रही है, मगर शिकायत के बावजूद महकमा व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है, जिसके चलते भीषण गर्मी में नागरिकों को बूंद- बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को गीतानगर विकास परिषद के संयोजक जगमोहन भटनागर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जलकल अभियंता एवीएस रावत को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग एक माह से गीतानगर गली नंबर दस में भारी पेयजल की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में लोगों को बूंद-बूंद पानी को मोहताज होना पड़ रहा है। कई बार पेयजल किल्लत की शिकायत के बावजूद विभागीय स्तर से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। बताया कि क्षेत्र में पानी के लो- प्रेशर की समस्या से लोगों को जरूरत का पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन्होंने जलकल अभियंता से क्षेत्र में लो- प्रेशर की समस्या के स्थायी निराकरण व जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। इस अवसर पर मंगल सिंह, पूर्णानंद भट्ट, अमित सहाय, संजय सिंह, दीपक गुप्ता, योगेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह, हेमंत गुप्ता, संजय, अमित, ऋषभ, मोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed