{"_id":"5b0c37e44f1c1b8b6e8b516c","slug":"15275274029-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह रहा सन्नाटा, दोपहर बाद बरसे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह रहा सन्नाटा, दोपहर बाद बरसे वोट
Updated Mon, 28 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। मतदान के लिए सुबह के समय मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। गांवों में लोग सुबह खेती बाड़ी में लगे रहे। खास तौर से महिलाएं दोपहर तक खेतों में निराई गुड़ाई में लगी रहीं और दोपहर बाद उन्होंने वोट डाले। यहां महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया।
कर्णप्रयाग की सीमा से लगे नलगांव बूथ पर सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह और उनके बेटे गणेश शाह ने वोट किया। इस दौरान यहां केवल पांच, सात मतदाताओं ने वोट किया लेकिन शाम पांच बजे तक 205 लोगों ने मतदान किया। मींग, हरमनी, कुलसारी, गैरबारम, धारबारम सहित कई आस पास के गांवों में महिलाएं दिन में खेतों में धान की फसलों की निराई गुड़ाई में दिखीं। धारबारम की महिलाओं ने कहा कि पहले खेतों में काम करने के बाद शाम को वोट करेंगे, जिसका नतीजा यह रहा कि सुबह 11 बजे तक यहां केवल 16 प्रतिशत मतदान हुआ और दोपहर 1 बजे तक 26 प्रतिशत। दोपहर तीन बजे मतदान 40.5 प्रतिशत पहुंचा गया, जो मतदान समाप्त होने तक 53.43 रहा।
कुल मतदाता- 99292
कुल मतदान-53048
23799 पुरुषों ने किया मतदान
29449 महिलाओं ने किया मतदान