{"_id":"5b0b13664f1c1b9e6e8b4dd7","slug":"152745252414-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जून से प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जून से प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे चालक
Updated Mon, 28 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक में विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। मांग पूरी न होने पर संघ ने छह जून से प्रदेश व्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है।
बैठक में महासंघ के प्रांतीय महामंत्री संदीप कुमार मौर्य और प्रांतीय प्रचार मंत्री महेश जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार चालकों की मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चालक मौलिक नियुक्ति में संशोधन के साथ ही ग्रेड पे में वृद्धि, वर्दी भत्ता बढ़ाने, जेसीबी, लोडर ऑपरेटरों को वाहन चालक मानने और विभागों में चालकों की नियमित भर्ती की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। बैठक में डाकपत्थर उपशाखा के बेहतर संचालन के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया। जिसमें नरेश शर्मा को मुख्य संयोजक, वीर सिंह को सचिव, मोहन सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, बंशी, राजेंद्र संयोजक, जितेंद्र, विपिन को स्वास्थ्य संयोजक और ओमप्रकाश को राजस्व संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।