फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीबीएसई 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बच्चों के चेहरे खिले

सीबीएसई 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बच्चों के चेहरे खिले

Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बच्चों के चेहरे खिले
सीबीएसई में एनडीएस की स्वधा ने पाया 9वां रैंक
विज्ञापन

-- सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बच्चों के चेहरे खिले

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एनडीएस श्यामपुर की स्वधा गुप्ता 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर रही। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस मौके पर सभी सफल बच्चों को विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बधाई दी है। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल, श्यामपुर में 12वीं कक्षा में 124 विद्यार्थियों में से 115 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 40 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। वाणिज्य वर्ग में स्वधा गुप्ता विद्यालय की टॉपर रही। जबकि विज्ञान वर्ग में हितेश अरोड़ा 94.2 प्रतिशत, अदिति कलूड़ा 93.8 प्रतिशत व नवेदित जैन ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में चिराग जैन ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के संस्थापक राम सिंह व जोत सिंह ने सभी सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
वहीं डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गुमानीवाला का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के आन्जनेय ने विज्ञान वर्ग में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में टॉपर रहे। विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की पूजा मित्तल ने 94.6 प्रतिशत, हार्दिक गुप्ता ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या 78 रही। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी व प्रधानाचार्य शिव कुमार सहगल ने सभी सफल बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर ऋषिकेश में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा परिणाम बेहतर रहने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। हरिद्वार रोड स्थित फुटहिल्स एकेडमी के 12वीं के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता रतूड़ी ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान वर्ग में अवि सिंघल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। हर्षित यादव ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और कंचन भट्ट ने 89.2 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल आवास विकास कॉलोनी का सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम 70 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज ने बताया कि विज्ञान वर्ग में शिवाली राणा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। रक्षित घिल्डियाल ने 92.4 अंक प्राप्त कर दूसरा और वाणिज्य वर्ग में अमन कपटियाल ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। श्यामपुर स्थित एवरग्रीन पब्लिक सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड का 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापक भागीरथी ने बताया कि पूजा दानू 84.6 अंकों के साथ विद्यालय में पहले स्थान पर रही। सुहानी बिष्ट 77.6 प्रतिशत और सुभाष चौहान 77.2 अंक हासिल कर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल ने बताया कि वाणिज्य वर्ग के गौरव मनवाल ने 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। जबकि शिवानी सेमवाल और हिमांशु रावत ने 86 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान और रितिका उनियाल 85 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। निर्मल आश्रम ज्ञानदान एकेडमी का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी ने बताया कि कला संकाय वर्ग की गुंजन गुरूंग ने 90.02 अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग के अनिकेत गौरव 88 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और अमन गुसाईं व हर्षित कुमार 87 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

होली ऐंजल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड में 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश कुसुम ने बताया कि प्राची मलिक ने 91.6 अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। अनामिक रावत ने 86.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और आदर्श भानू 81.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने बताया कि विद्यालय में 12वीं कक्षा में वाणिज्य वर्ग में मुस्कान मुल्तानी ने 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग की जूही साही ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और सुभि विश्नोई 86.2 प्रतिशत अंक प्रापत कर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed