{"_id":"5b0996d84f1c1bf66e8b4aad","slug":"152735509018-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर बनकर असहाय, गरीबों की मदद करना चाहता है अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर बनकर असहाय, गरीबों की मदद करना चाहता है अभिषेक
Updated Sat, 26 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। उत्तराखंड बोर्ड की बारहवीं कक्षा में विद्या मंदिर इंटर कालेज जोशीमठ के अभिषेक तिवारी ने 96 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक डॉक्टर बनकर असहाय और गरीबों की सेवा करना चाहता है। अभिषेक के पिता शारदा प्रसाद तिवारी विद्या मंदिर में शिक्षक और माता दीपा देवी गृहणी हैं। अभिषेक दिन में आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करते हैं। अभिषेक कहते हैं कि सिर्फ पेपर के दौरान पढ़ाई करने से सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। वर्षभर कड़ी मेहनत और लगन से सफलता मिलती है। मौजूदा समय में अभिषेक दिल्ली में हैं। अभिषेक चमोली जिले के खल्ला मंडल गांव का रहने वाला है।