{"_id":"5b0721d04f1c1b906e8b4745","slug":"15271940587-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में एकजुट हुए छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर आक्रोश जताया है। उन्होंने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शुल्क कम करने की मांग की। बृहस्पतिवार को विभिन्न आयुुर्वेदिक कॉलेजों के तमाम छात्र-छात्राएं ऋषिकेश रोड़ स्थित गुरुद्वारा प्रांगण में एकत्रित हुए। आयुर्वेदिक कॉलेजों में भारी फीस बढ़ोतरी का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राएं ऋषिकेश रोड़, नगर चौक डोईवाला, देहरादून रोड़ आदि क्षेत्रों से होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे, जहां प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेजों का शुल्क बढ़ाने का निर्णय अव्यवहारिक है। कॉलेजों में फीस नियामक समिति की अनुमति के बिना शुल्क बढ़ा दिया है, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने शुल्क बढ़ाने के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आयुर्वेदिक कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी का मामला संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ललित तिवारी, यश वेदवाल, आशीष नौटियाल, निशांत कांबोज, अनुकृति शाह, यश सैनी, निहारिका शर्मा, निर्मला भट्ट, साक्षी चांदपुरी, जिनिया राठी और कई बीएएमएस छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ नगर में रैली निकालते आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं।