{"_id":"5b0721bf4f1c1b9c6e8b470d","slug":"152719404119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा अवतरण दिवस पर स्वच्छता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा अवतरण दिवस पर स्वच्छता का लिया संकल्प
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
परमार्थ निकेतन आश्रम में मोक्षदायिनी गंगा का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मां गंगा को 1100 कमल पुष्प अर्पित किए गए और गंगोत्री से गंगा सागर तक मोक्षदायकिनी गंगा को गंदे नालों से मुक्त करने का संकल्प लिया गया। बृहस्पतिवार को आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि, कथावाचक मुरलीधर, स्वामी वेद विद्यानंद, साध्वी भगवती सरस्वती के साथ ही संतों और श्रद्धालुओं ने सुबह गंगा के तट पर वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच मां गंगा का विधिवत पूजन किया।
उधर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में पर्यावरण संरक्षण के निमित्त आयोजित श्रीराम कथा का आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती, यूपी के काबीना मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, स्वामी ईश्वर दास, कथावाचक मुरलीधर, स्वामी वेद विद्यानंद, साध्वी भगवती सरस्वती ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक स्वच्छ व सुंदर राष्ट्र का निर्माण कर मां गंगा को निर्मल स्वरूप प्रदान करना है। कथावाचक मुरलीधर ने कहा कि कि पुरुषोत्तम मास में मोक्षदायिनी के तट पर गंगा और पर्यावरण के निमित्त आयोजित मानस कथा का श्रवण अत्यंत फलदायी है। धार्मिक अनुष्ठान में साध्वी आभा सरस्वती, स्वामिनी आदित्यनंदा सरस्वती, अल्का, नंदिनी त्रिपाठी, लौरी, नंदबाला, वंदना शर्मा, आचार्य संदीप शास्त्री, लोकेश शर्मा, आचार्य दीपक शर्मा, लक्की सिंह, नरेंद्र बिंष्ट, राजेश कुमार दीक्षित, भगत सिंह, हरिओम शर्मा, संदीप गौर आदि मौजूद थे।