{"_id":"5b0450d24f1c1b5a798b5ab3","slug":"15270094857-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में खुले आम आचार संहित का उल्लंखन कर रही भाजपा: पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में खुले आम आचार संहित का उल्लंखन कर रही भाजपा: पंवार
Updated Tue, 22 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। थराली विधानसभा उप चुनाव में उक्रांद के पूर्व केंद्र अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा चुनाव में धन बल के साथ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।
थराली विधानसभा उप चुनाव को लेकर श्रीनगर पहुंचे उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि वह गैरसैंण राजधानी और पहाड़ी जिलों की मूलभूत समस्याओं के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। कहा कि प्रदेश गठन के बाद अब तक भाजपा व कांग्रेस सरकार ने राज्य की जनता का शोषण कर मैदानी क्षेत्रों का विकास व पहाड़ी क्षेत्रों की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव आचार संहित के चलते टिहरी में कैबिनेट बैठक विभिन्न प्रस्ताव पारित कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। कहा कि पार्टी की ओर से गांव बसाओ राज्य बचाओ कार्यक्रम के द्वितीय चरण की यात्रा 20 जून को नरेंद्रनगर से शुरू की जाएगी। जोकि गढ़वाल मंडल के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की मूलभूत समस्याओं की जानकारी हासिल करेंगी। इस दौरान प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 2 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। बताया कि 24 व 25 जुलाई को पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उक्रांद युवा के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट, केंद्रीय महामंत्री किशन सिंह रावत, उपदेश बिष्ट, आशीष पांडे, संदीप सिंह आदि मौजूद थे।