फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मटक माजरी तिराहे के पास हुई दुर्घटना

मटक माजरी तिराहे के पास हुई दुर्घटना

Tue, 22 May 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मटक माजरी तिराहे के पास हुई दुर्घटना
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
दून-पांवटा हाईवे पर मटक माजरी तिराहे के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर रेफर कर दिया गया।
सोमवार को एक टेंपो हरबर्टपुर से कुल्हाल की ओर जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को पांवटा साहिब स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां घायलों की पहचान प्रदीप (32) पुत्र केदार चौहान निवासी कांडो (हिप्र), सुरेश (36) पुत्र तुलसीराम, ललिता (34) पत्नी सुरेश दोनों निवासी सिलाई (हिप्र), वंश (27) पुत्र संजीव जे गुप्ता निवासी बद्रीपुर चौक पांवटा साहिब, टेंपो चालक अवध बिहारी (49) पुत्र बांके बिहारी निवासी हरबर्टपुर, जोलगर (55) पुत्र स्व. रिथेर, तासिंग वागमो (27) पुत्री जोलगर दोनों निवासी पावंटा, यासिर (45) पुत्र अली अहमद निवासी कुल्हाल, अमिता चौहान (45) पत्नी तुलसी चौहान निवासी विकासनगर, रघुवीर (12) पुत्र तुलसी चौहान निवासी अधोवाला सहसपुर के रूप में हुई। वंश को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के वहां मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात बहाल कराया। चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पांवटा साहिब से मिली जानकारी के अनुसार तीन घायलों की हालत गंभीर पर उन्हें परिजन देहरादून अस्पताल ले गए हैं। पांवटा के तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को 2-2 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed