{"_id":"5b032d3f4f1c1bd4408b6dfc","slug":"15269348421-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर और फर्नीचर खरीद में गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर और फर्नीचर खरीद में गोलमाल
Updated Tue, 22 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
जनसंघर्ष मोर्चा ने शिक्षा विभाग पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाले धन के इस्तेमाल में गोलमाल का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर मटक माजरी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक के शोषण का भी आरोप लगाया है।
सोमवार को नगर स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए मोर्चा के मीडिया प्रभारी पिन्नी शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय मटक माजरी में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कंप्यूटर खरीदने में हजारों रुपये का गोलमाल किया है। विभाग ने महज दो कंप्यूटर 1.04 लाख रुपये में खरीदे। इसके साथ ही 32 छात्रों के बैठने के लिए जो फर्नीचर खरीदा गया। वह भी काफी महंगा दर्शाया गया है। इसमें 32 बेंच 1.60 लाख की लागत से खरीदा दर्शाया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2012-13 में स्कूल की चारदीवारी के लिए अभियान के तहत 2.89 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कराई गई, लेकिन धनराशि से चारदीवारी के साथ ही सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य होना भी दर्शाया गया है जबकि उक्त राशि से अन्य कार्य नहीं कराया जा सकता।
आरोप है कि जब प्रधानाध्यापक फिरोज अली खान ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और अधिकारियों की इस मिलीभगत में शामिल होने से इंकार किया तो उन्हीं के ऊपर जांच बैठा दी गई। विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक पर जबरन उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि पूर्व में प्रधानाध्यापक ने स्कूल में तैनात शिक्षकों के कई दिन तक अनुपस्थित रहने की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी, लेकिन इस प्रकरण में भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रेसवार्ता के दौरान दिलबाग सिंह, ओपी राणा, जयदेव नेगी, जयकृत नेगी शामिल रहे।