{"_id":"5b02fd924f1c1beb408b6df0","slug":"152692263810-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव ने बदरीनाथ में लिया विश्व कल्याण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव ने बदरीनाथ में लिया विश्व कल्याण का संकल्प
Updated Mon, 21 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। योग गुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिन्मयानंद जी महाराज ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। बदरीनाथ की पूजा के दौरान बाबा रामदेव ने विश्व कल्याण का संकल्प लिया। इससे पूर्व बाबा रामदेव और चिन्मयानंद जी महाराज ने गुप्ता बंधुओं की ओर से किए आयोजित भागवत कथा में प्रतिभाग किया।
सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे बाबा रामदेव और चिन्मयानंद जी हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। वे सबसे पहले गुप्ता बंधुओं की ओर से आयोजित भागवत कथा में पहुंचे। यहां उन्होंने कथावाचक अवधेषानंद जी महाराज से मुलाकात की और दो घंटे तक भागवत कथा सुनी। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। बदरीनाथ की पूजा के दौरान बाबा रामदेव ने विश्व कल्याण का संकल्प लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में आने पर बाबा रामदेव को उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि बाबा रामदेव ने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ के सभा मंडप से बदरीनाथ के दर्शन किए।