{"_id":"5b02fd804f1c1bd7408b6cc9","slug":"152692261912-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री
Updated Mon, 21 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार के समीप चाड़ा में हाईवे संकरा होने के कारण यहां करीब एक घंटे जाम लगा रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को वाहन में ही जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। यहां हाईवे संकरा होने के कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
सोमवार को बदरीनाथ की ओर से दोपहर में एक बजे बड़े वाहनों की आवाजाही होने और विपरीत दिशा से आ वाहनों के कारण यहां जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। एक घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा पाई। पीपलकोटी में सीमा सड़क संगठन के कैंप के समीप भी बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।