{"_id":"5b005b644f1c1b165e8b5bdc","slug":"15267500488-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग
Updated Sat, 19 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। पानी की सुचारु आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओं ने गोपेश्वर-चमोली सड़क पर जाम लगा दिया और जल संस्थान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान तीर्थयात्रियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के कर्मचारियों पर पानी के अवैध कनेक्शन आवंटित करने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे जल संस्थान के अधिकारियों के शीघ्र पानी की सप्लाई सुचारु करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए और आधा घंटे बाद जाम खोल दिया।
गोपेश्वर नगर के पोस्ट ऑफिस, सुभाषनगर और पीजी कॉलेज कॉलोनी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित पड़ी है, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, भरत रावत, पंकज चोपड़ा, दिगंबर बिष्ट, विनोद रावत, ऊषा फरस्वाण और जानकी देवी का कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल की सुचारु आपूर्ति की मांग की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक स्थिति जस की तस बनी है। उपभोक्ताओं ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने बताया कि पेयजल लाइन का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार से पानी की सुचारु आपूर्ति कर दी जाएगी। यदि कहीं अवैध कनेक्शन की शिकायत मिली है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।