फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विष्णुप्रयाग में होगा गंगा आरती आयोजन

विष्णुप्रयाग में होगा गंगा आरती आयोजन

Sat, 19 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विष्णुप्रयाग में होगा गंगा आरती आयोजन
जोशीमठ। विष्णुप्रयाग में गंगा आरती के आयोजन को लेकर लोगों ने बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल्द ही गंगा आरती समिति का गठन कर प्रतिदिन गंगा आरती की जाएगी। जोशीमठ के गुरुद्वारे में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक जून को गंगा आरती समिति का गठन किया जाएगा। गंगा आरती में शामिल होने के लिए जोशीमठ से विष्णुप्रयाग तक आने-जाने के लिए आईटीबीपी की ओर से निशुल्क वाहन की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भगवती प्रसाद कपरवाण, नितिन सेमवाल, रमेश चंद्र सती, ओम प्रकाश डिमरी, डीपी देवली, बलवंत सिंह, नरेशानंद महाराज, देवेश्वरी कपरवाण, अनीता पंवार, प्रेमा देवी, अंजना शर्मा और शांता भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed