{"_id":"5aff3e654f1c1b165e8b595b","slug":"152667708920-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने की कोशिश में झुलसा मकान मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बुझाने की कोशिश में झुलसा मकान मालिक
Updated Sat, 19 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता/त्यूनी।
चकराता तहसील क्षेत्र के दांवापुल स्थित एक दुमंजिला भवन में आग लगने से उसमें बनी एक दुकान और मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश में मकान मालिक भी झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार इंदरोली गांव निवासी अतर सिंह चौहान दांवापुल के पास राशन और जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। दुकान के ऊपर ही उनका घर भी है। बृहस्पतिवार की रात अतर दुकान को बंद कर ऊपर बने घर में चले गए। इस दौरान अचानक दुकान में आग भड़क उठी। यह देख अतर सिंह और उनकी पत्नी शोर मचाते हुए बाहर दौड़ पड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर भागे। लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसी दौरान कीमती सामान को आग से बचाने की कोशिश में मकान मालिक अतर सिंह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान समेत घर में रखा रोजमर्रा का जरूरी सामान, गहने और नकदी जल गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. एमएस राय ने बताया कि घायल की दोनों टांगे आग की चपेट में आने से झुलस गई हैं। तहसीलदार चकराता केएस नेगी ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजकर क्षति के आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।