{"_id":"5aff3abc4f1c1bdc408b64ca","slug":"152667615217-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Updated Wed, 23 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। आसमान छूते डीजल-पेट्रोल के दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यूपीए सरकार को महंगाई के लिए कोसने वाली भाजपा के सत्ता में आने के बाद से महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमत भी बढ़ रही है, जिससे आम जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रभावती गौड़, मीना नौटियाल, सविता भट्ट, पवना सेमवाल, शीशपाल पोखरियाल, जगन्नाथ भट्ट, रमेश सेमवाल, दिवाकर भट्ट, विजेंद्र नौटियाल, वेदप्रकाश व्यास, नैन सिंह बिष्ट, विश्वास कुमार आदि मौजूद रहे।