फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फावड़ा लेकर हाईवे पर उतरे पुलिसकर्मी

फावड़ा लेकर हाईवे पर उतरे पुलिसकर्मी

Sat, 19 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
फावड़ा लेकर हाईवे पर उतरे पुलिसकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला में शुक्रवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन सवारों और आसपास के लोगों के लिए कुछ अलग नजारा देखने को मिला। जब हाईवे पर पुलिसकर्मी राइफल की बजाए फावड़े लेकर खड़े थे। इस दौरान राजमार्ग पर बने गड्ढों पर पुलिसकर्मी मिट्टी से पैचवर्क करते नजर आए। कुछ स्थानों पर जेसीबी की सहायता से गड्ढों को भरा जा रहा था। इस दृश्य को देखकर कई लोग हैरान रह गए।
रायवाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की अत्यधिक धीमी गति से वाहन सवार ही नहीं, बल्कि पुलिस भी परेशान है। कारण, हाईवे पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से लगने वाला जाम और वाहन सवारों का चोटिल होना पड़ रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार राजमार्ग की मरम्मत के लिए कहने के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई, तो शुक्रवार को पुलिस ने खुद ही फावड़ा लेकर राजमार्ग के गड्ढों को मिट्टी से भर दिया। इस दौरान कई स्थानों पर जेसीबी की मदद भी ली गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए मार्ग को निर्माण एजेंसी ने जगह-जगह खोद दिया है, जिससे हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों की वजह से वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं और जाम भी लग रहा है। बताया कि शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को साथ लेकर कई दर्जन गड्ढों को मिट्टी से भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed