फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने पिंडर घाटी में झोंकी ताकत

कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने पिंडर घाटी में झोंकी ताकत

Fri, 18 May 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने पिंडर घाटी में झोंकी ताकत
थराली। पूर्व सीएम हरीश रावत ने तहसील के मैन, डुंग्री, रूईसाण, बूंगा, गेरूड़ और रतगांव में चुनावी सभाएं कर पार्टी प्रत्याशी डा. जीतराम को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने क्षेत्र के विकास की गति को अवरुद्ध किया है। राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल में की गई विकास कार्यों की घोषणाओं और कार्यों को बंद कर दिया है। इस मौके पर पृथ्वीपाल सिंह चौहान, ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला, पूर्व राज्य मंत्री सुशील रावत, डीडी उनियाल, देवी जोशी, महेश शंकर त्रिकोटी, विजेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र रावत, जय सिंह बिष्ट और हयात सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गांवों में किया जनसंपर्क
देवाल/नारायणबगड़। कांग्रेस के प्रत्याशी डा. जीत राम ने सूयालकोट घाटी के गांवों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। डा. जीतराम ने हरमल, मेलखेत, नलधूरा, पलबरा, खेता मानमती बोरागाड़, रैन सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। कहा कि भाजपा के एक साल के कार्यकाल में जनता परेशान हो गई है। वहीं पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने नारायणबगड़ ब्लॉक के कौब, मींग, विनायक, बैनोली, पाली, हसंकोटी आदि गांवों में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम को विजयी बनाने की अपील की। कहा कि अब देश की जनता विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मतों का प्रयोग कर भाजपा की सरकारों को सबक सिखाएगी। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, गौचर के पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, कमल रतूड़ी, एनडी सती, प्रेम सती और नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो
पूर्व सरकार के विकास कार्य बताए
गोपेश्वर। पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने घाट ब्लॉक के नारंगी, वादुक, गुलाड़ी, सीतेल, गेरी और प्लटिंगधार गांवों को भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पूर्व की सरकार की ओर से किए गए विकास के आधार पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से जनता को सब्जबाग दिखाकर छलने का काम किया गया है, जबकि राज्य सरकार की ओर से सवा साल के कार्यकाल में जनहित के कार्यों को हाशिए पर धकेल दिया गया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और किए गए कार्यों को देखते हुए ग्रामीणों से सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंगरोल तेजवीर कंडेरी, देवेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद, कलावती मैंदोली, कर्ण सिंह, देव सिंह, महावीर प्रसाद और दर्शन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------------------
बिशन सिंह चुफाल ने की नुक्कड़ सभा
देवाल। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने खेता मानमती सहित कई गांवों का भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कहा कि त्रिवेंद्र रावत सरकार की ओर से कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। रामपुर-तोरती के लिए नई सड़क और सौ से अधिक तोकों का विद्युतीकरण किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, केडी मिश्रा, नंदा देवी, मंजू परिहार, नंदी कुनियाल, दीपा जोशी, जीवन मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, शीतन सिंह और नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

मुन्नी देवी शाह ने किया क्षेत्र भ्रमण
थराली। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने रतगांव, कोलपुड़ी, मटीना, गेरूड़, बूंगा, बुरसोल आदि गांवों में जनसंपर्क कर पति स्व. मगन लाल के अधूरे कार्यों को पूरा करने का आह्वान किया। कहा कि थराली विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी, राकेश भारद्वाज, दीपक देवराड़ी, अनूसया प्रसाद और शिव सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

फोटो
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट
गोपेश्वर। थराली विधानसभा उपचुनाव के तहत भाजपा ने घाट बाजार में त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुुुुभारंभ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने देश की विभिन्न राज्यों में हो रही भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि विधानसभा उप चुनाव की जीत आवश्यक है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उपचुनाव में कार्यकर्ताओं के बूते पुन: भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद बूथ संयोजक, बूथ पालक और बीएलए से बूथ कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, खजान दास, मोहन प्रसाद थपलियाल, मुकेश कोहली, भरत चौधरी, अनिल नौटियाल, अरुण मैठाणी, गणेश शाह, गजेंद्र रावत और पंकज डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed