{"_id":"5aff09e14f1c1be5408b64c9","slug":"15266636443-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन संवाद के तहत फट जा पंचधार नाटक का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन संवाद के तहत फट जा पंचधार नाटक का हुआ मंचन
Updated Fri, 18 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से जन संवाद कार्यक्रम के तहत जीआईसी गोपेश्वर में ‘फट जा पंचधार’ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक नाटक के माध्यम से कलाकारों ने समाज की वर्ण व्यवस्था में महिला की स्थिति को दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के प्रबंधक रोकश गैरोला ने कहा कि विद्यासागर नौटियाल की रचनाएं आम जनमानस के करीब हैं। उन्होंने सदैव अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज के शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। नाटक में केंद्रीय पात्र की भूमिका निभाने वाली कुसुम पंत के अभिनय की दर्शकों की खूब सराहना की। फाउंडेशन के जिला समन्वयक जगमोहन चोपता ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा का प्रसार करने और समाज में बदलाव करना फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर संभव नाट्य संस्था के सदस्य और नाटक के निर्देशक अभिषेक मैंदोली, भरत सिंह नेगी, सतीश चंद्र डिमरी, महेंद्र सिंह राणा, शशि देवली, भीम सिंह, मीनाक्षी राणा, अनुराधा, नीलमणि मिर्जा अयाज, स्वर्नब और धनश्याम आदि मौजूद थे।