{"_id":"5aff061e4f1c1bda408b65d4","slug":"152666268212-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि पीजी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि पीजी प्रवेश परीक्षा
Updated Fri, 18 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन इस बार पीजी प्रवेश परीक्षा 33 विषयों में कराने जा रहा है। जबकि 31 विषयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। इन विषयों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा विवि के तीनों परिसरों सहित एमकेपीजी कालेज देहरादून में आयोजित की जाएगी।
विवि प्रशासन ने पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए 11 स्कूलों के 64 विषयों पर विज्ञप्ति जारी की थी। पीजी प्रवेश परीक्षा 4 से 7 जून तक तीन पालियों में आयोजित होनी है। पीजी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए सात हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन 31 विषय ऐसे हैं, जिनमें निर्धारित सीटों से कम आवेदन आए हैं। इन विषयों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। यहां मेरिट के आधार पर पीजी कक्षाओं में प्रवेश दिए जाएंगे। जबकि अन्य 33 विषयों में प्रवेश परीक्षा होगी। बताया कि इन 33 विषयों के लिए 6064 आवेदन आए हैं। एमटेक की 10 सीटों के लिए पहली बार प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश परीक्षा के लिए विवि के तीनों परिसर (पौड़ी, टिहरी व श्रीनगर) सहित एमकेपीजी देहरादून में परीक्षा केद्र बनाया गया है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।