{"_id":"5afc9f3e4f1c1b5c798b482b","slug":"152650527414-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे विद्युतकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे विद्युतकर्मी
Updated Thu, 17 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
श्यामपुर के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं का शोषण करने आरोप लगाया है। उन्होंने निगम के शैल विहार स्थित डिवीजन कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आरोपी कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को श्यामपुर के दर्जनों ग्रामीण ऊर्जा निगम के शैल विहार स्थित कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। बिजली बिल और घरों में छापेमारी कर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि बिजली कनेक्शन के लिए निर्धारित शुल्क की बजाए मनमानी रकम वसूली जा रही है।
इसके बाद ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता डीपी सिंह से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर चेताया कि शोषण में संलिप्त अधिकारी और कर्मचारियों को नहीं हटाया गया तो वह निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में सत्या कपरुवाण, शैलेंद्र डोभाल, विजय जोशी, विनोद चौहान, राजेश व्यास, वीर सिंह नेगी, शंकर नौटियाल, नूर मोहम्मद, बरकत अली, पुरुषोत्तम बडोनी, प्रदीप चंद्रा, मनोहर चौहान, नरेंद्र सिंह, सुभाष जखमोला आदि शामिल थे।