फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लंबित मामलों का शीघ्र करें निस्तारण : एसएसपी

लंबित मामलों का शीघ्र करें निस्तारण : एसएसपी

Thu, 17 May 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
लंबित मामलों का शीघ्र करें निस्तारण : एसएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। एसएसपी ने दारोगाओं को लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण निर्देश दिए है। फरार आरोपियों की धरपकड़ व क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए कहा है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती बुधवार को कोतवाली में अपराध समीक्षा बैठक के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में तैनात दारोगाओं से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और फरार आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के बैरक का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह, एसआई दीपक तिवारी, चिंतामणि मैठाणी, दीपक गैरोला, रियाज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेणीघाट में लगे कैमरे ठीक करें
ऋषिकेश। एसएसपी ने त्रिवेणीघाट पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों को दो दिन में ठीक करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि घाट पर कैमरों में तकनीकी खराबी के चलते वह नहीं चल रहे हैं। संवेदनशील स्थान होने के चलते कैमरों को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।


40 पुलिसकर्मी और मिले
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के मद्देनजर एसएसपी निवेदिता कुकरेती स्थानीय पुलिसकर्मियों को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने निर्देश दिए। बताया कि यात्राकाल में शनिवार और रविवार के लिए प्रत्येक सप्ताह 40 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती ऋषिकेश में की जाएगी। सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में करीब 70 पुलिसकर्मी व होमगार्ड पहले ही क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed