{"_id":"5afc9f1d4f1c1bde408b5dba","slug":"152650524117-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार बावर के स्कूलों में एनसीसी शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार बावर के स्कूलों में एनसीसी शुरू करने की मांग
Updated Thu, 17 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
जौनसार बावर क्षेत्र के महाविद्यालय और इंटर कॉलेजों में एनसीसी और स्काउट गाइड शुरू करने की मांग पर लोगों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में हजारों छात्र अध्ययनरत हैं, लेकिन इक्का-दुक्का स्कूलों को छोड़ क्षेत्र के स्कूलों में एनसीसी और स्काउट गाइड की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण यहां पढ़ने वाले बहुत कम छात्र ही सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों व अन्य सशस्त्र सेनाओं में पहुंच पाते हैं। कहा यदि छात्रों को सही प्लेटफार्म और प्रशिक्षण मिले तो वह सेना की भर्ती परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ज्ञापन भेजने वालों में इंद्र सिंह नेगी, चेतन गोकलाण, राजेंद्र राणा, चमन चौहान, राहुल चांदना, विवेक अग्रवाल, तीर्थ कुकरेजा, कमल रावत, सतीश चौहान, आनंद राणा आदि शामिल रहे।