{"_id":"5af9f68c4f1c1be5408b557a","slug":"152633101710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स निदेशक को मिला वेस्ट डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स निदेशक को मिला वेस्ट डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड
Updated Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एम्स को डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन अवार्ड
-- केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने एम्स निदेशक को दिल्ली में किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन में उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के लिए बेस्ट डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन अवार्ड की केटेगिरी में शामिल होने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत को सम्मान से नवाजा गया। उन्हें उक्त पुरस्कार एम्स ऋषिकेश में आने वाले मरीजों को नकद की जगह डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर शत- प्रतिशत डिजिटिलाइजेशन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिया गया।
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि बीते दिनों दिल्ली में आयोजित समारोह में एम्स निदेशक डॉ. रवि कांत को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने सम्मान से नवाजा । विजेता घोषित होने पर प्रोफेसर डॉ. रवि कांत ने कहा कि ऋषिकेश जैसे छोटे शहर में जहां आने वाले मरीज ज्यादातर ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं, उन्हें कैश की जगह कार्ड का इस्तेमाल से पेमेंट कराना कठिन कार्य था।
संस्थान ने बैंक के सहयोग से अस्पताल में काउंटर खुलवाकर अस्पताल में लगने वाली ओपीडी शुल्क से लेकर विभिन्न जांच व आईपीडी के लिए प्रीपेड कार्ड जारी कराया। बताया कि भविष्य में ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले मरीजों को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य जारी है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग वाले मरीज सीधे चिकित्सक से मिल सकें।