फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रियों को 10 रुपये में भरपेट भोजन

चारधाम यात्रियों को 10 रुपये में भरपेट भोजन

Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रियों को 10 रुपये में भरपेट भोजन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को तीर्थनगरी में अब मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन की सुविधा मिल सकेगी। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित दून तिराहे के समीप भोजनालय का शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारों धामों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में संस्था द्वारा यात्रियों के लिए इस तरह की सुविधा मुहैय्या कराने से गरीब पृष्ठभूमि के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं सुविधा देने से देश-दुनिया से यहां आने वाले तीर्थयात्रियों में उत्तराखंड को लेकर अच्छा संदेश जाएगा।
क्लब के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि दशकों पूर्व पैदल यात्रा के तहत मार्ग पर चट्टियों में तीर्थयात्रियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता था, संस्था ने उसकी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। बताया कि भोजनालय में तीर्थयात्रियों को महज 10 रुपये में गुणवत्तापरक भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के सचिव आशु डंग, कोषाध्यक्ष श्रेयांश जैन, महेश किंगर, किशोर मेहता, अमित सूरी, नवीन गांधी, अंकित कालरा, गिरीश इचपिलानी, जगमीत सिंह, दीपेश कोहली, तरुण प्रभाकर, मुकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रोहित भाटिया, रवि अग्रवाल, हितेश सडाना, मधुसूदन, इंद्र गोदवानी, शिवमोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, भगतराम कोठारी, कुसुम कंडवाल, दिनेश सती, संजय शास्त्री, अरविंद जैन, एमएम शर्मा, स्नेहलता शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, रवि जैन, ज्योति सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में रात्रि भोजन की भी होगी व्यवस्था
कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि वर्तमान में भोजन की व्यवस्था दोपहर के समय के लिए की गई है। भविष्य में व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए रात्रि भोजन की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी, ताकि क्षेत्र में रात्रि के समय विश्राम करने वाले तीर्थयात्रियों को रात के भोजन की व्यवस्था भी कम दरों पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed