{"_id":"5af9bf2c4f1c1be0408b54bb","slug":"15263168412-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में अन्नपूर्णा को झंडा चढ़ाने के बाद हुआ मेलों का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में अन्नपूर्णा को झंडा चढ़ाने के बाद हुआ मेलों का समापन
Updated Mon, 14 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में माह भर से आयोजित हो रहे मेलों का समापन अन्नपूर्णा मेले के साथ हो गया। साल के अंतिम मेले में दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
स्थानीय निवासी बताते है, कि 42 वर्ष पूर्व क्षेत्र में पशुबलि के विरोध में समाजसेवी स्व. आचार्य चक्रधर जोशी व स्व. भारती सिंह ने नगर के समीप तुणगी गाँव में अन्नपूर्णा मेले का शुभारंभ किया था, लेकिन उस समय लोगों ने इस मेले को महत्व नहीं दिया। बाद में जब पशुबलि के खिलाफ लोगों में जन जागृति आई तो धीरे-धीरे मेले ने व्यापक रूप ले लिया। आज उसी का परिणाम है, कि क्षेत्र में पशु बलि प्रथा पूर्णरूप से समाप्त हो चुकी है। मेले में देवप्रयाग नगर सहित मुनेठ, पालीसैंण, बागी, महड़, भ्वीट, कोटी, खडग़ीर, समपुर, डडणा आदि गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर ढोल दमाऊं के साथ ग्रामीणों ने माता अन्नपूर्णा के मंदिर में झंडा चढ़ाया। जबकि पहाड़ी छात्र सेवा संघ अध्यक्ष अरविंद जियाल, निकिता व शीशपाल आदि की ओर से मेले में प्रसाद वितरित किया।