{"_id":"5af8a2384f1c1bcf408b510e","slug":"152624389319-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी
Updated Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
मुनिकीरेती के ढालवाला क्षेत्र में शराब ठेका खोलने की कवायद के विरोध में स्थानीय नागरिकों का धरना प्रदर्शन रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार को तीर्थक्षेत्र में शराब का ठेका हरगिज नहीं खोलने दिया जाएगा। इस मौके पर आंदोलित नागरिकों ने कहा कि सरकार को शराब ठेका खोलने की बजाए युवाओं को रोजगार से जोड़ने और अन्य जरूरी कार्यों की ओर गौर करना चाहिए। नागरिकों का आरोप है कि सरकार का उद्देश्य अधिकाधिक शराब की दुकानें खुलवाकर राजस्व अर्जित करना है। जबकि समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की कोई चिंता नहीं है। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के सांगठनिक जिला देवप्रयाग के अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, महिशरण रतूड़ी, गौरव गौड़, विनोद सकलानी, पद्मा सेमवाल, बलदेव रावत, अनिल बहुखंडी, दिनेश भट्ट, दीपक सेमवाल, बुद्धि देवी, रेखा सेमवाल, पदम दत्त कुड़ियाल, हार्दिक कुमार, मामराज सिंह, अरविंद नेगी, आयुष सेमल्टी, दीपक सेमवाल आदि शामिल थे।