फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनावों में एकजुट हों कार्यकर्ता : अभिनव

निकाय चुनावों में एकजुट हों कार्यकर्ता : अभिनव

Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनावों में एकजुट हों कार्यकर्ता : अभिनव
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

आसन्न नगर निकाय चुनावों को लेकर एनएसयूआई की गुमानीवाला में बैठक हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अभिनव सिंह मलिक ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते पार्टी निकाय चुनाव में परचम लहराएगी। बैठक में अभिनव सिंह मलिक ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट लोगों को संरक्षण दे रखा है।

आरोप लगाया राज्य की नदियों में गैरकानूनी तरीके से खनन हो रहा है। मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में भी नदियों से अवैध तौर पर खनन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को कड़ी मेहनत से जुटने को कहा। इस मौके पर आशीष रतूड़ी, गौरव भारती, अंकित सजवाण, शुभम तड़ियाल, आकाश असवाल, उत्तम सिंह, मनीष रावत, अविनाश, पृथ्वी, रंजीत, दिनेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed