{"_id":"5af8a1454f1c1bd9408b50b8","slug":"1526243650940-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर समेत 40 गांव की बती ले उड़ा तूफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर समेत 40 गांव की बती ले उड़ा तूफान
Updated Mon, 14 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
क्षेत्र में तेज आंधी से रविवार को विकासनगर समेत आसपास के 40 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई जगहों पर विद्युत पोल धराशाई हो गए। पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। देर रात तक बिजली कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने के काम में जुटे रहे।
रविवार को तेज आंधी के बीच कटापत्थर, जीवनगढ़, बाड़वाला डाकपत्थर और कैनाल रोड पर 11 केवी के विद्युत पोल झुक गए। विकासनगर मुख्य शहर में भी कई जगहों पर बिजली लाइन टूट गई। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। कैनाल रोड पर धनवंतरी अस्पताल के पास 11केवी के बिजली पोल के टूटने से पुल नंबर-1 और डाकपत्थर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। जीवनगढ़ में ब्राइंट एजेंल स्कूल के पास बिजली पोल के गिरने से जीवनगढ़, अंबाड़ी, मेहूंवाला खालसा क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। कटापत्थर और बाड़वाला में बिजली पोल के टूटने से बिन्हार क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। देर रात तक कर्मी लाइट को बहाल करने के काम में जुट रहे हैं। डाकपत्थर मुख्य बाजार में पेड़ का मोटा तन टूट कर मुख्य सड़क पर जा गिरा। जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
उधर, एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि लाइनों को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। शीघ्र बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।