{"_id":"5af8a1414f1c1be1408b4fd3","slug":"152624364614-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका शिफ्ट न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका शिफ्ट न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
Updated Mon, 14 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लक्ष्मीपुर बरोटीवाला में खोले गए ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। उन्होंने 24 घंटे के भीतर ठेके के अन्यत्र शिफ्ट न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर भंडारी ने कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से महिलाएं ठेके के विरोध में आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक ठेके को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जा सका है। आबादी क्षेत्र के बीच में ठेके के खुलने से महिलाओं और बच्चों का सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। पूर्व में ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आबकारी निरीक्षक को ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उनके निर्देशों का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। धरना देने वालों में ज्योति गुरुंग, शिंपी, पूनम गुरुंग, माया थापा, कांता गुुरुंग, अनीता ठाकुर, पूजा राणा, कश्मीरी, देवेश्वरी, सीमा थापा, राम सिंह, माया देवी, सीता आदि शामिल रहे।